रायपुर: घरेलू विवाद पर पत्नी की पिटाई,पति के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर, घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट किया। मामले की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नायकबांधा अभनपुर निवासी श्रीमती पूजा अग्रवाल 33 वर्ष पति योगेश अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का पति योगेश घरेलू विवाद पर उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




