CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुरवासी ध्यान दे: आज शाम इस वार्ड वासियों को नहीं मिलेगा पानी

 रायपुरवासी ध्यान दे: आज शाम इस वार्ड वासियों को नहीं मिलेगा पानी
Share

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी ने  जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 के क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बैरन बाजार पानी टंकी के खराब मुख्य पानी सप्लाई वाल्व को बदले जाने के आवश्यक कार्य के दौरान पानी टंकी में जल का भराव नहीं हो पाने के कारण से आज शाम शुक्रवार को बैरन बाजार टंकी से सम्बंधित नगर निगम रायपुर के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र सहित नगर निगम रायपुर के तहत सिविल लाइन वार्ड क्रमांक 47, ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 44,मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड क्रमांक 46 एवं स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 45 के कुछ क्षेत्रों में संध्याकालीन जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी। बैरन बाजार पानी टंकी के खराब  मुख्य पानी सप्लाई वाल्व को बदलने का कार्य रायपुर नगर पालिक निगम के जल विभाग की टीम द्वारा आज सुबह की नियमित जलआपूर्ति करने के उपरांत प्रारम्भ किया जायेगा, जो खराब वाल्व को बदले जाने का आवश्यक कार्य पूर्ण किये जाने तक निरंतर जारी रहेगा । खराब मुख्य पानी सप्लाई वाल्व को बदलने के दौरान पानी टंकी में जल का भराव नहीं हो पाने के कारण शाम को जलआपूर्ति प्रभावित रहने से सम्बंधित वार्डों के रहवासी नागरिकों को होने वाली असुविधा को लेकर खेद व्यक्त करते हुए नगर पालिक निगम के जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने बताया कि खराब वाल्व को बदलने के कार्य के  उपरांत अगले दिवस से बैरन बाजार पानी टंकी से पूरी तरह सामान्य रूप से जलआपूर्ति प्रारम्भ कर दी जायेगी। 


Share

Leave a Reply