CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर का अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड बना नशेडिय़ों का अड्डा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

 रायपुर का अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड बना नशेडिय़ों का अड्डा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Share

रायपुर। भाठागांव स्थित करोड़ों रूपये की लागत से बना अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड इन दिनों शाम ढलते ही नशेडिय़ों के अड्डे में बदल चुका है। आये दिन शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले आवारा तत्व खुलेआम नशा करने के बाद वहां उत्पात मचाते है। टिकरापारा क्षेत्र के रहवासियों ने इस संबंध में अनेको बार थाने में सूचना दी है। इसके बाद भी अब तक संबंधित थाना क्षेत्र द्वारा नशेडिय़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। टिकरापारा क्षेत्र की रहवासी श्रीमती भुवनेश्वरी साहू ने पुलिस अधीक्षक रायपुर से करोड़ों की लागत से निर्मित बस स्टैण्ड पर नशेडिय़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश देने की मांग टिकरापारा थाना प्रभारी को दी है। साथ ही अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड सुरक्षा के लिए आवश्यक बल उपलब्ध कराने की मांग की है। 


Share

Leave a Reply