कोरोना संक्रमितों के मामले में रायपुर की स्थिति चिंताजनक: लॉकडाउन पर कलेक्टर लेंगे फैसला -टीएस सिंहदेव
रायपुर। कोरोना वायरस कोविड 19 का नया स्टे्रन खतरनाक नहीं है किंतु रायपुर की स्थिति संक्रमितों के मामले में चिंताजनक है। रायपुर में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इसका फैसला जिला कलेक्टर लेंगे। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेसवार्ता में दी।
प्रेसवार्ता में सिंहदेव ने बताया कि टेस्टिंग किट की शार्टेज मार्केट में हो गई है बावजूद इसके टीकाकरण के लिए और केंद्र बनाए जा रहे हैं। पूर्व में प्रथम चरण में देश भर में लॉकडाउन लगा था उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन की कोशिश है कि शहर में पुन: लॉकडाउन की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के मामले में मुख्यमंत्री द्वारा जिला कलेक्टरों को संक्रमित मामलों की समीक्षा के उपरांत लॉकडाउन पर निर्णय लेने का आदेश दिया गया है। शहर में लॉकडाउन लगे या न लगे इसका फैसला भी जिला कलेक्टर ही लेंगे।




