CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ऑनलाईन आर्डर कर चाकू मंगाने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस अलर्ट

ऑनलाईन आर्डर कर चाकू मंगाने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस अलर्ट
Share

रायपुर। राजधानी पुलिस लाॅकडाउन में कोरोना संक्रमाण की गाइडलाई का पालन कराने के साथ-साथ क्राइम और उपयोग करने वाले सामग्री का सप्लाई का पतासाजी कर रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालोंए बिक्री करने वालों की पतासाजी करने का निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑनलाईन शाॅपिंग साईट्स जैसे एमेजाॅन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शाॅपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों पर नजर रख कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने के निर्देश दिए है। इस तरह चाकूबाजी से होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। रायपुर जिले में निवासरत 340 लोगों से वर्ष - 2018-19 में फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑनलाईन आर्डर कर चाकू मंगाए जाने की सूची प्राप्त हुई। इस संबंध में थाना प्रभारियों को सूची में नामित व्यक्तियों को थाना बुलाकर तस्दीक करने निर्देशित किया ।

सूची में नामित व्यक्तियों की रायपुर पुलिस से तस्दीकी अभियान शुरू की है। थाना प्रभारियों से सूची के अनुसार अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत लोगों को थाना बुलाकर तस्दीक किया गया। अब तक की तस्दीकी अभियान में अलग-अलग थानों से कुल 133 नग चाकू जमा कराए गए जिनमें 69 नाबालिक बच्चों से भी चाकू मंगाये गए है। उनसे चाकू जमा कराकर ऐसे बच्चों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाईश दी जा रहीं है। पुलिस के तस्दीकी अभियान से डर कर कुछ लोगों और परिजनों से चाकू को तोड़ दिया गया। कुछ लोगों से चाकू को तालाब व अन्य स्थानों पर फेंकना ऐसे लोगों से लिखित में जानकारी भी ली जा रहीं है। सूची में नामित लगभग 50 अन्य व्यक्तियों से संपर्क किया गया है। जो लाॅक डाउन होने के कारण रायपुर से बाहर चले गए थे वह भी कुछ दिनों बाद रायपुर आकर चाकू जमा करेंगे। सूची में नामित कुछ लोगों के मोबाईल नंबर बंद बता रहे है। उनके संबंध में भी तकनीकी विश्लेषण कर उनसे संपर्क करने के प्रयास किये जा रहे है। चाकू की तस्दीकी अभियान की परिजनों ने प्रशंसा की है और अपने बच्चों के साथ स्वयं थाना आकर चाकू जमा करा रहे है।



Share

Leave a Reply