CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बहुचर्चित टूलकिट मामले में जांच के लिए बंगलुरु रवाना हुई राजधानी पुलिस

 बहुचर्चित टूलकिट मामले में जांच के लिए बंगलुरु रवाना हुई राजधानी पुलिस
Share

रायपुर। बहुचर्चित टूलकिट मामले की जांच-पड़ताल करने राजधानी पुलिस की एक टीम बेंगलुरु रवाना हुई है। वहां यह टीम कांग्रेस रिसर्च विभाग के अध्यक्ष राजू गौड़ा से पूछताछ करेगी। इस टीम में रायपुर ग्रामीण एसपी तारकेश्वर पटेल, कुछ इंस्पेक्टर और एक ट्रेनी आईपीएस शामिल हैं। 

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस के रिसर्च विभाग का दस्तावेज बताकर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लैटर सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। इस पर कांग्रेसियों को निर्देश लिखा था कि मोदी सरकार को कोरोना के मामले मेें बदनाम किया जाए। ट्विटर पर शेयर इस कंटेट को खुद ट्विटर ने मैनिपुलेटेड बता दिया था।

रायपुर के सिटी एसपी लखन पटले ने बताया कि बेंगलुरु में राजू गौड़ा से वायरल लेटर को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वहीं दूसरी तरफ इस केस में डॉ. रमन सिंह को दूसरा नोटिस जारी किया गया है। 21 मई को भी उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ की गई थी, तब डॉ रमन ने अपने ट्विटर अकाउंट का एक्सेस देने से इंकार कर दिया था। संबित पात्रा ने रायपुर पुलिस से इस मामले में समय मांगा हुआ है। अब तक पुलिस ने उन्हें तय तारीख नहीं दी है। सिटी एसपी लखन पटले के मुताबिक जल्द ही संबित पात्र को भी एक नोटिस जारी किया जाएगा।
 


Share

Leave a Reply