रायपुर के इन 4 जगहों पर अब रैली-जुलूस व शोभायात्रा पर लगा प्रतिबन्ध
रायपुर, जारी आदेश के मुताबिक जीई रोड में आमापारा से शास्त्री चौक तक,एमजी रोड में शारदा चौक से गुरुनानक चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक व सदर बाजार रोड में कोतवाली चौक से सत्ती बाजार एवं आजाद चौक तक के क्षेत्र पर किसी प्रकार के रैली, शोभायात्रा, जुलूस एवं अन्य प्रकार के प्रदर्शन धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया हैं।
आपको बता दे जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार में आए दिन निकलने वाली रैली, जुलूस व शोभायात्रा के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी। इस कारण सदर बाजार के साथ ही सराफा बाजार में कारोबार करने वाले व्यापारी परेशान रहते थे। इसके साथ ही धरना स्थल में हो रहे प्रदर्शन से बुढ़ातालाब में जाम की स्थिति निर्मित हो जाती थी और पूरा ट्राफिक सिस्टम सराफा बाजार की ओर टायवर्ड हो जाता था, इस कारण भी यहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाता था।




