CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फर्जी कागजों पर राजनीति करना रमन सिंह की फि तरत है- शैलेश नितिन त्रिवेदी

 फर्जी कागजों पर राजनीति करना रमन सिंह की फि तरत है- शैलेश नितिन त्रिवेदी
Share

रायपुर। कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव के समय किसानों से किए वादे की नकली चि_ी बनाकर भ्रम पैदा करने वाले और अपने ही मंत्रियों की नकली सीडी बनवाने वाले रमन सिंह बिलो-द-बेल्ट राजनीति की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जो भाजपा फज़ऱ्ी आंकड़ों और दस्तावेजों के आधार पर पूरे देश में दंगा करवाने से लेकर भ्रम फैलाने का काम करती रही है वह किस मुंह से कांग्रेस पर आरोप लगा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक कई नेताओं पर जिस मामले में मामला दर्ज हो चुका है उसे ही मुद्दा बनाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह को समझ में आना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

उन्होंने कहा है कि रमन सिंह और भाजपा जिस बिलो द बेल्ट राजनीति का सहारा ले रहे हैं जिस कुटिलता का सहारा ले रहे हैं उसे छत्तीसगढ़ में भी और हाल ही में बंगाल में भी मतदाताओं ने हर तरह से खारिज किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सिंह जी के 15 वर्ष का मुख्यमंत्री काल बिलो द बेल्ट वार करने के अनेक उदाहरणों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा है, मुख्यमंत्री रमन सिंह के कुशासन के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों शहीद नंद कुमार पटेल, डॉ चरणदास महंत और भूपेश बघेल के खिलाफ रमन सिंह सरकार में जो कुछ भी किया गया मैं रमन सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि वह बिलो द बेल्ट वार की श्रेणी में आता है या नहीं?

डॉ रमन सिंह से संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि वे यही बता दें अपने ही खास और निकट मंत्री की सीडी बनवाना, उस सीडी की जांच करने के लिए अपने ही ओएसडी को मुंबई भेजना क्या था?

उन्होंने कहा है कि फर्जी कागजों पर राजनीति करना पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की फितरत है। 2018 के विधानसभा चुनाव के मतदान के ठीक 1 दिन पहले शाम के समय पूरे प्रदेश से जानकारी मिली थी कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों की कर्ज माफी नहीं होगी इस आशय का एक प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के लेटर पैड में कांग्रेस के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी का पत्र बांटा गया था और इसका मामला पुलिस थानों में दर्ज है।


Share

Leave a Reply