नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

केशकाल में किसानों पर लाठीचार्ज पर रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना कहा- कहां है वादों की गठरी और कहां है हक का वो मुद्दा

केशकाल में किसानों पर लाठीचार्ज पर रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना कहा- कहां है वादों की गठरी और कहां है हक का वो मुद्दा
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ के केशकाल में किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा। डा. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि भूपेश सरकार से शायरी अंदाज में सवाल किया है कि खेतों का सीना चीर कर जो तुम्हें रोटी खिलाता था, ये वही किसान है जिसपे आज तुम लाठी चलाते हो। कहाँ है वादों की गठरी, कहां है हक का वो मुद्दा क्यों अब बंद महलों में मुखिया जी चेहरा छिपाते हो।

प्रदेश भाजपा के ट्वीट में यह भी कहा कि भूपेश सरकार का यही चरित्र है। गंगाजल उठाकर वोटों की ठगी कर लेना और जिनके पैसे से अमेरिका में मटरगश्ती हो रही है उन अन्नदाताओं पर लाठी बरसाना कृतघ्नता से बड़ा कोई पाप नहीं होता। जरा तो शर्म कर लेते दाऊ!

ज्ञात हो कि केसकाल में हुई लाठीचार्ज की जांच के लिए भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी आज इस घटना के जांच के लिए केसकाल रवाना हो गई है। 

 


Share

Leave a Reply