CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सक्रिय राजनीति को लेकर रमेश बैस ने दिया बड़ा बयान कहा- निश्चिंत रहिए….

सक्रिय राजनीति को लेकर रमेश बैस ने दिया बड़ा बयान कहा- निश्चिंत रहिए….
Share

 रायपुर। पूर्व राज्यपाल व भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बैश ने सक्रिय राजनीति से अलग रहने के संकेत दिये हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटाये जाने के बाद से अटकलें लग रही थी, कि रमेश बैस फिर से सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के रिक्त होने के बाद रायपुर दक्षिण से चुनाव लड़ने की अटकलें लग रही थी, लेकिन अब खुद रमेश बैस ने संकेत दिये हैं कि वो सक्रिय राजनीति से दूर रहेंगे और चुनाव नहीं लड़ेंगे। रमेश बैस ने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, निश्चिंत रहिये।

हालांकि बैस ने बातों में यह भी कहा कि दिल्ली से जो निर्देश मिलेगा, उसका वो पालन करेंगे। महाराष्ट्र से लौटने के बाद से ही रमेश बैस के सक्रिय राजनीति में लौटने की बातें कही जा रही थी। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बैस को जब अन्य किसी राज्य का राज्यपाल नहीं बनाया गया था, तो पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा था कि उन्हें रायपुर दक्षिण से अपनी किस्मत आजमाना चाहिये।

 


Share

Leave a Reply