राजधानी में एक बार फिर झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज
रायपुर | कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरभद्र नगर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो को वायरल करने का मामले सामने आया है।
पढ़ें : राजधानी रायपुर के वालफोर्ट सिटी में कोरोना मरीज मिलने के बाद इलाका हुआ कन्टेनमेंट जोन घोषित
मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिक से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद पीडि़ता के साथ ली हुई अश्लील फोटो को वायरल कर दी। जिसके बाद पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराइ है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक वर्ष 2017 से टिकरापारा स्थित उसके मकान में किराएदार था।
आरोपी ने पीडि़ता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी बहन के घर वीरभद्र नगर ले जाता था। युवक के मकान खाली करने के बाद युवती से उसका मिलना कम हो गया था । इसी दौरान 28 अगस्त 2020 को युवक ने पीडि़ता के घर वालों और रिश्तेदारों को उसकी अश्लील फोटो भेजी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी शशांक नाग के खिलाफ धारा 376,पास्को एक्ट की धारा 6 व आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार किया है।




