राजधानी रायपुर में फिर हुआ बलात्कार, युवती को बाहर घुमाने का प्रलोभन दे कर किया दुष्कर्म, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | देश एवं प्रदेश भर में अनाचार एवं दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कम उम्र, बालिग युवतियों के साथ प्रलोभन देकर असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम उनका दैहिक शोषण किया जाता है। टिकरापारा थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां 19 वर्षीय मोतीनगर टिकरापारा निवासी से अपचारी नाबालिग बालक आयु 17 वर्ष द्वारा जो की प्रार्थिया की दुकान में काम करता था। किराये के मकान में बाहर घुमाने ले जाने के नाम पर पीडि़ता को प्रलोभन देकर उसके साथ बंद कमरे में अनाचार किया। उक्त मामले में थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 376, 506 एवं 323 के तहत मामला दर्ज किया है।




