कटघोरा में रैपिड टेस्ट किट से हुआ 1650 कोरोना संक्रमण का टेस्ट,जानिये क्या रहा उनका रिपोर्ट
कोरबा, कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुके कोरबा जिले के कटघोरा से रविवार को सुबह तक साढ़े 16 सौ 50 लोगों के कोरोना संक्रमण टेस्ट कराए गए। सभी टेस्ट निगेटिव रहे। यह टेस्ट रैपिड टेस्ट किट से कराए गए।
बताया गया कि प्रदेश को करीब 48 सौ रैपिड टेस्ट किट मिले थे। जिन्हें कटघोरा भेज दिया गया। शनिवार को दोपहर से सभी कुरान्ताइन पर रहे लोगों के टेस्ट कराए गए। इलाके के कुल 1650 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे सरकार ने बड़ी राहत की सांस ली है। प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों में से 27 मरीज अकेले कटघोरा के थे और तबलीगी जमात के थे। रैपिड टेस्ट किट से कोरोना जांच की प्रक्रिया का निरीक्षण करने खुद स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह भी कोरबा पहुंची थी।




