BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेपिड टेस्टिंग किट से नहीं होगी जांच, आगामी आदेश तक लगी रोक

रेपिड टेस्टिंग किट से नहीं होगी जांच, आगामी आदेश तक लगी रोक
Share

कोरबा। रेपिड एंटीबाडी टेस्टिंग किट से अब कोरोना की जांच नहीं की जायेगी। इंडियन कौंसिल आफ  मेडिकल रिसर्च द्वारा इस किट से कोरोना संक्रमण की जांच प्रतिबंधित किये जाने के बाद राज्य सरकार ने भी छत्तीसगढ में इसके उपयोग पर रोक लगा दी है। कोरबा जिले को दो दिन पहले ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव निहारिका बारीक सिंह द्वारा ऐसे दो हजार किट कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उपलब्ध कराये गये थे। पिछले दो दिनों में इन किटों से कोरबा जिले में 757 लोगों की कोरोना संक्रमण की संभावना की जांच की गई है। रेपिड टेस्टिंग किट से की गई सभी जांच निगेटिव प्राप्त हुई हैं। यह जानकारी जिला जन सम्पर्क कार्यालय ने दी है।

दूसरी ओर आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों में कोरबा जिले से एम्स रायपुर और मेडिकल कालेज रायपुर भेजे गये कोई भी सेम्पल कोरोना की जांच में पाजिटिव नहीं आया है। पिछले 72 घंटों में हुई जांच में कोरबा जिले के 841सेम्पलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसे मिलाकर जिले में अब तक दो हजार 279 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से दो हजार 477 सेम्पल रायपुर भेजे गये हैं। इनमें से दो हजार 307 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। मंगलवार शाम तक केवल 28 लोग ही इस जांच में संक्रमित पाये गये हैं। शेष 170 सेम्पल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कोरबा जिले के 18 कोरोना संक्रमित मरीज ईलाज के बाद ठीक होकर वापस लौट आये हैं। ठीक होने वाले मरीजों में एक कोरबा शहर और बाकी 17 कटघोरा के हैं। अठारहवां मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज किइस गया। रायपुर एम्स में वर्तमान में कटघोरा के 10 कोरोना संक्रमितों का ईलाज चल रहा है। उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर रहा है और जल्द ही उनके भी स्वस्थ्य होकर वापस लौटने की उम्मीद है। 


Share

Leave a Reply