रेयर ब्लड ग्रुप डोनर सतीश ने रांची जाकर किया ब्लड डोनेट , जाने विस्तार से
दुर्ग : छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के सदस्य और रेयर ब्लड ग्रुप , बॉम्ब ब्लड ग्रुप डोनर सतीश सिंह ठाकुर ने रायगढ़ से रांची झारखंड जाकर एक 14 वर्षीय केंसर मरीज के लिये रक्तदान किया। मरीज के परिवार वालो ने सीटी ब्लड सेंटर के माध्यम से रायपुर निवास विवेक साहू से सपंर्क किया।
सपंर्क होने के पश्चात कुछ देर में डोनर के रूप में सतीश तैयार होकर सीधे ब्लड देने के लिए मेदांता हॉस्पिटल रांची के लिये मंगलवार की सुबह 10 बजे निकले और रात्रि 8 बजे वहाँ पहुँच के रक्तदान किया। फाउंडेशन के सदस्य सतीश ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग मरीजो के लिये अब तक 20 बार रक्तदान 6 अलग अलग राज्यों में जाकर किया है।
फाउंडेशन के सदस्यों सतीश सिंह ठाकुर को उनके रक्तदान के लिये बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। इस दौरान सतीश सिंह, अमितेश गर्ग, शानू साहू, विकास जायसवाल, अमिताभ,राज आढ़तिया, प्रेम,प्रशान्त ने उन्हें बधाई दी।
फाउंडेशन के विवेक ने बताया कि इससे पहले भी उनके टीम के द्वारा अलग अलग मरीजो के लिये रेयर बॉम्बे ब्लड ग्रुप डोनेशन कराया जा चुका है। इसी कड़ी में यह भी रक्तदान कराया गया है। अभी कुछ दिन पहले भी रायपुर में एक भर्ती मरीज के लिये निरंजन रिकू साहू ने बॉम्बे निगेटिव रक्तदान किया था।




