राजधानी के कोविड-19 सेंटर में महिला स्व-समूह द्वारा युवाओं को भेंट की जा रहीं राखियां
रायपुर। राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित कोविड-19 सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित युवाओं को महिला स्व-समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित पर्यावरण के अनुकूल राखियां भेंट की जा रही है। आपको बता दे कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया हैं और वही आज भाई-बहेनो का त्योहार राखी है।
कोरोना और लॉकडाउन के चलते ये भी फीका सा हो गया है। कई बहने अपने भाइयों से नही मिल पाई, पिछले साल के मुताबिक इस साल राखियों की बिक्री भी कम हुई है। इसी बीच कोरोना से संक्रमित युवा जो कि कोविड-19 सेंटर में भर्ती है उन्हें महिला स्व-समूह द्वारा हस्तनिर्मित पर्यावरण के अनुकूल राखियां भेंट कर बहन की भूमिका निभाती नजर आ रही है।





