CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Rashan Card : छत्तीसगढ़ में आनलाइन होगा राशन कार्ड वेरिफिकेशन...इस तारीख तक नहीं कराया रिन्यू तो नहीं मिलेगा राशन

Rashan Card : छत्तीसगढ़ में आनलाइन होगा राशन कार्ड वेरिफिकेशन...इस तारीख तक नहीं कराया रिन्यू तो नहीं मिलेगा राशन
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त 2024 तक बढ़ाया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव ने आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकें। सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।

 
मोबाइल ऐप के जरिए करा सकेंगे वेरिफिकेशन
 
राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट से इस ऐप को डाउनलोड कर सत्यापन कर सकते हैं।
 
 उचित मूल्य दुकान पर भी जाकर कर सकते हैं आवेदन
 
राशन कार्डधारक अपने मोबाइल में इस ऐप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही जिनके पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है या नेट कनेक्टिविटी नहीं है, उनके लिए उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा दी जा रही है।


Share

Leave a Reply