CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का 25 जनवरी से होगा नवीनीकरण, मोबाइल ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का 25 जनवरी से होगा नवीनीकरण, मोबाइल ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन
Share

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के 76.94 लाख राशन कार्ड बदले जाएंगे। 25 जनवरी से 29 फरवरी तक राशन कार्डों का नवीनीकरण (रिन्यूअल) होगा। हितग्राही खाद्य विभाग से जारी मोबाइल ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) जाकर भी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर राज्य स्तरीय अभियान चलाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

कैसे होगा नवीनीकरण

खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी

खाद्य विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर्स को कहा गया है कि राशनकार्ड नवीनीकरण के संबंध में उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत, स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी लोगों को दें।

जारी निर्देश में कहा गया है कि बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या हो तो वहां हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट दी गई है। कलेक्टर्स से ये भी कहा गया है कि अति बुजुर्ग और शारीरिक रूप से निःशक्त हितग्राही, जिनके द्वारा अपना ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया गया हैं, उन्हें भी राशनकार्ड नवीनीकरण में विशेष सुविधा दें।

सरकार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित और निःशक्तजन श्रेणी के जारी राशनकार्डों के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। उन्हें नए राशनकार्ड के लिए किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं करना होगा।

इसका खर्च प्रदेश की सरकार उठाएगी। सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी ) के राशनकार्डधारियों को ऐप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रूपए की राशि देनी होगी।



Share

Leave a Reply