CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सड़क खराबी के कारण हुईं दुर्घटना पर एनएच पर दर्ज कराएं एफआईआर : कलेक्टर

सड़क खराबी के कारण हुईं दुर्घटना पर एनएच पर दर्ज कराएं एफआईआर : कलेक्टर
Share

अम्बिकापुर। कलेक्टर ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की ऑनलाईंन बैठक विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने अम्बिकापुर-शिवनगर एनएच में लखनपुर के पास जारी निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और अब तक पैच रिपेरिंग कार्य पूरा नही होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एनएच निर्माण कार्य में ठेकेदार की लेट लतीफी कार्य और एनएच के अधिकारियो के लापरवाही से प्रगति नही आ रही है। सड़क खराब होने के कारण उदयपुर के पास यात्री बस की भी दुर्घटना हुई है। इसकी जिम्मेदारी एनएच के अधिकारियो की है। उन्होंने आरटीओ को इस दुर्घटना के लिए खुद प्रार्थी बनकर एनएच एनएच के अधिकारियों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एनएच के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देशित किया कि लखनपुर में एनएच निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरा कराये। सड़क के किनारे नाली का निर्माण भी कराए। यदि पक्का नाली तत्तकाल नही। बन सकता तो कच्चा नाली ही बनाए ताकि बारिश का पानी निकल जाए और कही पर जल भराव की समस्या न हो। उन्होंने सांड़बार से उदयपुर तक पैच रिपैरिंग में ठेकेदार से लेट .लतीफी करने पर एनएच के अधिकारियो को फटकार लगाते हुए कहा कि शीघ्र पैच रिपेरिंग पूरा कराए अन्यथा सख्त कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होंने एनएच के ठेकेदार को कार्यालय मे शीघ्र हाजिर करने के निर्देश एनएच के अधिकारियो को दिए।


कलेक्टर ने रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी ट्रेडर्स या रिटेलर से खाद बिक्री में कोई गड़बड़ी करने नही दी जाएगी । उन्होंने कहा कि यदि टेडर्स या रिटेलर्स दुकान में दर सूची का बैनर नही प्रदर्शित नही करता है, अन्य जिले के किसानों को खाद की बिक्री करता है या बिना पॉस मशीन के बेचता है तो उसकी लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम और तहसीलदार टीम बनाकर दुकानो का औचक निरीक्षण करें और प्रशासन के निर्देश का अनुपालन कराएं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियो को खाद-बीज के अग्रिम उठाव में तेजी लाने किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बीज उत्पादन कार्यक्रम में किसानों को जोड़कर फायदा पहुंचाने के लिए बीज निगम के अधिकारियों बीज का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने रूर्बन क्लस्टर बटवाही में 64 चयनित किसानों के यहां 50-50 लीची के पौधे लगाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियो को जरूरी तैयारी करने के साथ ही किसानों को पौधों की सुरक्षा और देख-भाल की जानकारी देने में निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी गोठानो मे बांस रोपण कराने और बाड़ी में करौंदा का पौधा लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा की समीक्षा करते हुए मानव दिवस सृजन, सक्रिय जॉब कार्ड और महिला नियोजन की स्थिति में सुधार के लिए सभी जनपद सीईओ को फिल्ड में जाकर कमी को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर ए.एल. ध्रुव, सुश्री संतन देवी जांगड़े, तनुजा सलाम, सभी एसडीएम जनपद सीईओ और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी ऑनलाईन जुड़े हुए थे।



Share

Leave a Reply