CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण के लिए कोविड पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता हैं रजिस्ट्रेशन

18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण के लिए कोविड पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता हैं रजिस्ट्रेशन
Share

रायपुर। 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। कोविन पोर्टल का लिंक https://www.cowin.gov.in/home है। रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने और मोबाईल नंबर डालने पर ओ टी पी आता है। इसके वेरिफिकेशन और संबंधित जानकारी एन्ट्री करने के बाद टीकाकरण के लिए पंजीयन हो जाता है।


जिन व्यक्तियों को स्वयं रजिस्ट्रेशन करने में कठिनाई हो, वे आधार कार्ड या कोई अन्य विधिमान्य पहचान-पत्र के साथ टीकाकरण केन्द्र में उपस्थित होकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । उल्लेखनीय हैं कि एक व्यक्ति के लिए एक पंजीयन करना पर्याप्त हैं। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अलग-अलग मोबाइल नम्बर या अलग-अलग फोटो आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नहीं कराएं। दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए पहले डोज के समय कराए गए पंजीयन और मोबाइल नम्बर का ही उपयोग किया जाना हैं। टीकाकरण केन्द्र में टीकाकरण के लिए अपना पंजीकृत मोबाइल नम्बर और पंजीयन के समय दिया गया आईडी और पंजीयन स्लीप भी लाया जाना चाहिए।



Share

Leave a Reply