CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इन क्षेत्रों में नियमित की जा रही चेकिंग, गश्त भी जारी

इन क्षेत्रों में नियमित की जा रही चेकिंग, गश्त भी जारी
Share

धमतरी । पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए बेहतर व विजिबल पुलिसिंग करने के साथ साथ रात्रि गश्त के निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिदिन बैंको में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन किया जा रहा है। होटल, लॉज-ढाबा, गार्डन, पार्क व सूनसान क्षेत्रों की भी नियमित चेकिंग की जा रही है। होटल, लॉज की चेकिंग के दौरान आगंतुकों के आईडी प्रूफ सहित उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर दैनिक पंजी में दर्ज करने निर्देशित किया गया है। सीसीटीवी कैमरा का नियमित रख-रखाव करते हुए किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल सूचित करने हिदायत दी जा रही है। निगरानी बदमाशों की चेकिंग करते हुए उनके गुजर बसर संबंधी जानकारी संकलित की जा रही है।
पेट्रोलिंग के दौरान सूनसान क्षेत्रों में सतत निगाह रखते हुए मुसाफिरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। शहर के सभी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान किरायेदारों की भी चेकिंग की जा रही है तथा पी.ए. सिस्टम के माध्यम से एनाउंस करते हुए मकान मालिकों को किरायेदार की सूचना दिए जाने संबंधी प्रोफार्मा देकर सूचित करने समझाइश दी जा रही है।
 



Share

Leave a Reply