नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

संपत्ति हड़पने की साजिश कर रहे रिश्तेदार, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही - नेहा पुरोहित

संपत्ति हड़पने की साजिश कर रहे रिश्तेदार, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही - नेहा पुरोहित
Share

रायपुर | पारिवारिक विवाद के चलते अक्सर संपत्ति संबंधी मामलों में सगे-संबंधी ही माता अथवा पिता की मृत्यु होने के उपरांत चल-अचल संपत्ति में काबिज होने के लिए निम्न स्तर पर उतरकर सारी मानवीयता को ताक में रखकर संपत्ति हड़पने में कोई शर्म महसूस नहीं करते हैं। प्रेसक्लब रायपुर में आज ऐसा ही एक मामला कुमारी नेहा पुरोहित पिता स्वर्गीय भानुशंकर पुरोहित समता कालोनी निवासिनी ने प्रेसवार्ता में व्यथित होते हुए प्रस्तुत किया। नेहा के अनुसार वे जेल रोड स्थित होटल गिरीराज कीडायरेक्टर है। उनके पिता की मृत्यु ेके दौरान उनके भाई नीतेश पुरोहित भाभी श्रीमती योगेश्वरी पुरोहित भतीजे यश एवं आदित्य पुरोहित द्वारा होटल को अपने नाम पर दर्ज करवाने के लिए शहर के एक मशहूर प्रापर्टी डीलर का संरक्षण लेकर दुव्र्यवहार की सारी सीमाएं त्याग दी गईं। नेहा के अनुसार उनके एवं उनकी बेटी के साथ बाहरी गुंडों ने आकर 27 नवंबर 2019 को बेरहमी से पिटाई करते हुए उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद 21 जनवरी 2020 को होटल गिरीराज में बातचीत करने के लिए गई मां-बेटी के साथ ग्राहकों की उपस्थिति में उपरोक्त तत्वों द्वारा खुलेआम मारपीट गाली-गलौच की गई। दोनों ही मामलों में आजाद चौक थाना एवं गंजथाना के प्रभारियों ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उक्त मामले को लेकर नेहा एवं उनकी मां जब-जब थाने में उन्हें निराश लौटना पड़ा। नेहा ने बताया कि 2 फरवरी को उनकी पुत्री के साथ यश पुरोहित ने गंदी हरकतें करते हुए उन्हें अश्लीलम एवं गंदी-गंदी गालियां दी। उक्त मामले में भी पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। 21 जनवरी, 3 फरवरी एवं 22 फरवरी को घर में घुसकर पुन: हिंसात्मक वारदात की गई किंतु सीसीटीवी के फुटेज होने  के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वार्ताकारों ने इस मामले में डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस,पुलिस जवाबदेही आयोग के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक रायपुर, आईजी रायपुर, राज्यपाल छत्त्ीसगढ़, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, राष्ट्रपति भारत गणराज्य, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़, मानव अधिकार आयेाग एवं महिला आयोग को लिखित में ज्ञापन सौंपकर उन्हें न्याय प्रदान करने की तत्काल मांग की है। पत्रकारवार्ता में मां-बेटी ने बताया कि वह दहशतजदा हैं। बिल्डर के संरक्षण से उनके भाई भाभी कभी भी उनकी हत्या करवा सकते हैं।

 

 


Share

Leave a Reply