छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर: कोविशील्ड की बड़ी खेप पहुंची रायपुर
रायपुर। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में एयर इंडिया के विमान से कोविशील्ड की बड़ी खेप पहुंची है।
आज पहुंची एयर इंडिया की विमान में 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन है। बताया जा रहा है कि आए वैक्सीन में केंद्र और राज्य दोनों के कोटे शामिल है। राज्य सरकार की 2 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है। बाकि केंद्र सरकार के कोटे का बताए जा रहे हैं। आए हुए वैक्सीन से प्रदेश के फ्रंट लाइन वर्कर और 18 से कम उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन किया जाना है।




