CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राहत भरी खबर: ऑक्सीजोन प्रभावित दूकानदारों को मिलेगी नई दुकान : डॉ. शिव डहरिया

राहत भरी खबर: ऑक्सीजोन प्रभावित दूकानदारों को मिलेगी नई दुकान : डॉ. शिव डहरिया
Share

रायपुर। ऑक्सीजोन से प्रभावित दूकानदारों के लिए नई दूकानें बनाई जाएगी। इसके लिए स्थल निरीक्षण कर लिया गया है, और प्रस्ताव विचाराधीन है। यह जानकारी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य कुलदीप जुनेजा ने जानना चाहा कि क्या जिला प्रशासन द्वारा बिना किसी व्यवस्थापन के खालसा विद्यालय के सामने बनी दूकानों को पूर्ववर्ती शासनकाल मं तोड़ दिया गया था? इसके जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि शहरी वन विकसित करने के लिए ऑक्सीजोन बनाने हेतु ईएसी कॉलोनी से लगी दूकानों और आवासों को हटाए जाने की कार्रवाई की गई।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने यह भी बताया कि आश्वासन के अनुसार बेहतर विकल्प के लिए कांपा, मेडिकल कॉम्पलेक्स के सामने और लालगंगा के पीछे स्थित भूमि का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया गया। वर्तमान में निकाय से प्राप्त प्रस्ताव पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
 



Share

Leave a Reply