श्रीराम के जीवन का त्याग, करुणा व संघर्ष हमारे लिये प्रेरणा है- रमन सिंह
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रामनवमीं पर ट्वीट कर प्रदेश व देश की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य है आदर्श है हमारे प्राण है। उनके जीवन का त्याग, करुणा व संघर्ष हमारी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम धीरोदात्त नायक थे, उनके शील व धैर्य के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।
प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य हैं, आदर्श हैं, हमारे प्राण है। उनके जीवन का त्याग, करुणा व संघर्ष हमारी प्रेरणा है।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 21, 2021
भगवान श्री राम धीरोदात्त नायक थे, उनके शील व धैर्य के कारण उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।
आज #RamNavami के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। pic.twitter.com/dB7x8sAnoI




