नाबालिक बच्ची के साथ प्रताडऩा-मारपीट पर दर्ज हुई रिपोर्ट, जाने कहा की है ये खबर
जगदलपुर | शहर के बलदेव स्टेट में महेश चांडक परिवार के यहां घर में काम करनें वाली आदिवासी नाबालिक बच्ची को प्रताडि़त और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूध्द आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची की जाति प्रमाण पत्र के लिए अब तक पुलिस की कार्यवाही रुकी हुई थी। पुलिस को जाति प्रमाण मिलते ही आरोपियों के विरूध्द आदिवासी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल बलदेव स्टेट में रहने वाले महेश चांडक के परिवार पर नाबालिक बच्ची ने प्रताडि़त कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में आदिवासी समाज ने परिवार के दो सदस्यों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। बच्ची के जाति प्रमाण पत्र के लिए आदिवासी एक्ट की धारा लगाने के लिए आगे की कार्यवाही रुकी हुई थी।




