नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए पूरे जिले में गुटखा, पान मसाला, तम्बाखू और गुड़ाखु के खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध

कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए पूरे जिले में गुटखा, पान मसाला, तम्बाखू और गुड़ाखु के खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध
Share

कवर्धा। कोरोना वायरस कोविड-19 के नियंत्रण और प्रभावी रोकथाम और उनके बचाव की दृष्टि से कबीरधाम जिले में आगामी आदेश तक गुटखा,पान मसाला,तम्बाखू,और गुड़ाखु के खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने आज एपिडेमिक एक्ट 1897 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण कबीरधाम जिले में गुटखा,पान मसाला,तम्बाखू,और गुड़ाखु के खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए है। इस आदेश के उलंघ्घन करने वालो पर धारा188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

गौरतलब है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूरे प्रदेश को लाकडाउन किया गया है। डब्लूएचओ के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए इसे महामारी घोषित किया गया है। इसके बचाब के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस के संपर्क से पीडि़त,संदेही से दूर रहने की संगरोध की सख्त हिदायत दी गई है। प्राय: यह देखने मे आता है कि कतिपय लोगो के द्वारा गुटखा,पान मसाला,तम्बाखू,और गुड़ाखु का सेवन कर जगह-जगह पर थूक दिया जाता है, जिससे कि संक्रमण बढऩे का खतरा है। संक्रमण, इसके प्रभावी रोकथाम तथा बचाब के लिए कबीरधाम जिले में गुटखा,पान मसाला,तम्बाखू,और गुड़ाखु के खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध लगाई गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाशील होगा।


Share

Leave a Reply