BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले के जंगल क्षेत्र में हो रहे चोरी का हुआ खुलासा, आरोपियों से चोरी हुए समान सोने-चांदी के जेवर हुए बरामद

जिले के जंगल क्षेत्र में हो रहे चोरी का हुआ खुलासा, आरोपियों से चोरी हुए समान सोने-चांदी के जेवर हुए बरामद
Share

कवर्धा | शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिले में बढ़ रहे चोरी के अपराधों में अंकुश लगाये जाने के लिए अपने मार्गनिर्देशन एव अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, बी.आर.मण्डावी उप पुलिस अधीक्षक अजाक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया जाकर आरोपियों की पतासाजी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गठित टीम द्वारा विगत माह थाना सहसपुर लोहारा एवं सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र मे हुए चोरी के मामले की तप्तीश कर अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए सूचना प्राप्त किया तथा उक्त अवधि में चोरी, लूट, नकबजनी के मामले में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उक्त व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा था। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम सिल्हाटी पोंड़ी निवासी संजू साहू एवं दुर्गेश शर्मा जो विगत माह चोरी के मामले में जमानत पर रिहा हुए थे तथा वर्तमान में अपने निवास स्थान में मौजूद ना रहकर इधर-उधर संदिग्ध हालत में घुम रहे हैं, कि उक्त जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्तियों की पतासाजी कर पुछताछ किया गया।

पढ़ें : राजधानी में सड़क हादसा : नशे में धुत्त सिंघानिया बिल्डर्स के बेटे ने टीयूवी को ठोंका, सभी गंभी

जिन्होने बताया कि जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जेल में मिले साथी महेन्द्र धुर्वे ग्राम बैहरसरी पोड़ी के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के तेलीटोला एवं सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के ग्राम कर्रानाला एवं ग्राम पीपरटोला तरफ चोरी की नियत से गये थे।  जो सूना मकान देखकर घर का ताला तोड़कर घर में रखे हुए समान को चोरी कर लेना स्वीकार किया तथा चोरी के समान को छुपाकर रखना बताये जाने पर आरोपी संजु साहु पिता महेन्द्र साहु उम्र 20 साल साकिन सिल्हाटी थाना बोडला,महेन्द्र पिता रोहित धुर्वे उम्र 20 साल साकिन बैहरसरी थाना बोडला, दुर्गेश शर्मा पिता रामकुमार शर्मा उम्र 29 साल साकिनसिल्हाटीको गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर एवं अन्य मशरूका कुल कीमती 1.92 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

पढ़ें : बड़ा हादसा: बस पलटने से 30 लोग हुए घायल, 10 की हालत गंभीर 

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन के संबंध में पुछताछ करने पर उक्त वाहन को थाना पाण्डातराई एवं जिला बेमेतरा से चोरी करना भी स्वीकार किया गया है तथा उक्त के संबंध में संबंधित थाना से जानकारी प्राप्त करने पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 206/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध होना बताया गया है। इस प्रकार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन में लगातार चोरी के मामलो में अंकुश लगाये जाने हेतु गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 

 

अपराध क्रमांक:-
01. थाना सहसपुर लोहारा अपराध क्रमांक 210/20 धारा 454,380 भादवि
02. थाना सिंघनपुरी जंगल अपराध क्रमांक 68/2020 धारा 454,380 भादवि
03. थाना सिंघनपुरी जंगल अपराध क्रमांक 78/2020 धारा 454,380 भादवि
04. थाना पाण्डातराई अपराध क्रमांक 206/2020 धारा 379 भादवि 
 
गिरफ्तारी आरोपी का नाम:-
01. संजु साहु पिता महेन्द्र साहु उम्र 20 साल साकिन सिल्हाटी थाना बोडला,
02. महेन्द्र पिता रोहित धुर्वे उम्र 20 साल साकिन बैहरसरी थाना बोडला,
03. दुर्गेश शर्मा पिता रामकुमार शर्मा उम्र 29 साल साकिन सिल्हाटी थाना बोड़ला
 


Share

Leave a Reply