CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CHO की हत्या का खुलासा: दूसरा बॉयफ्रेंड बनाने पर की थी पहले प्रेमी ने हत्या, वॉट्सऐप हैक कर लगाया था पता

CHO की हत्या का खुलासा: दूसरा बॉयफ्रेंड बनाने पर की थी पहले प्रेमी ने हत्या, वॉट्सऐप हैक कर लगाया था पता
Share

 जशपुर: जिले के श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास मिली कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की लाश का राज खुल गया है। युवती की हत्या उसके पहले प्रेमी ने की थी। बताया गया है कि, उसके पहले प्रेमी को शक था कि इसका किसी और के साथ चक्कर है, जिसके बाद उसने युवती का वॉट्सऐप हैक किया। जिसमें पता चल गया कि, युवती का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद आरोपी ने दिनदहाड़े युवती की कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं मृतिका
दरअसल, गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश (24) के रूप में हुई थी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, युवती की स्कूटी और एक गमछा मिला था।

परिजनों ने बताई प्रेम प्रसंग की बात
इधर, पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार(23) से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया था।

4 साल का प्रेम संबंध, शक पर खत्म
हिरासत में लेने के बाद मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हम दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से हम रायपुर में भी रह रहे थे। मगर कुछ समय पहले देवकी की यहां पोस्टिंग हो गई। तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद मैं भी वापस आ गया। यहां हम बात करते थे, लेकिन देवकी पहले जैसे बात नहीं करती थी। इस पर मुझे शक हुआ।

शॉपिंग के बहाने ले गया और मार डाला
आरोपी ने बताया कि मैंने कंप्यूटर की पढ़ाई की है। इसलिए वॉट्सऐप हैक कैसे करते हैं, ये मुझे पता है। इसलिए मैंने देवकी का वॉट्सऐप हैक कर लिया। तब मुझे पता चला कि वो किसी और लड़के से बात करती है। इसके बाद ही मैंने उसे मारने का प्लान बनाया और जशपुर शॉपिंग कराने के बहाने ले जा रहा था। हम दोनों अपनी-अपनी स्कूटी से थे। इस बीच जब हम दोनों श्रीनदी पुल के पास पहुंचे, तब मैंने उसे रोक लिया। उससे पूछा कि तुम किससे बात करती हो। इसके बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर मैंने अपने पास जो कुल्हाड़ी रखा था। वो बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आज शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।



Share

Leave a Reply