सड़क हादसा : पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर, इंजिन तीन भाग में टूटकर हुए अलग-अलग
महासमुंद : पिकअप की ठोकर से एक ट्रैक्टर की इंजिन क्षतिग्रस्त हो गई। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है। फतेहसिंह बरिहा ने पुलिस को बताया कि बीते 12 फरवरी को वह ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 ई 5886 की ट्राली में रेत लोडकर हाड़ाबंद गया था। वापसी में एनएच 353 में कोसरंगी मुड़मार मोड़ के पास वह मुड़मार जाने के लिए हाथ से संकेत देकर मोड़ रहा था।
उसी समय महासमुंद की तरफ से आ रहा पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 03 एस 4404 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर ट्रैक्टर के इंजिन भाग में ठोकर मार दिया जिससे इंजिन तीन भाग में टूटकर अलग हो गई।




