रायपुर के टाटीबंध चौक में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक की कार को मारी ठोकर
रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक में सड़क हादसे का सिलसिला जारी है। गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक की कार को ठोकर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुरुक्षेत्र पुलिस लाईन राजनांदगांव निवासी आरक्षक पवन कुमार साहू 27 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह वर्तमान में एडीजे के बंगला पर कार्यरत है। 16 सितंबर को आरक्षक अपने साहब की सियाज मारूती सुजुकी क्रमांक सीजी- 04- एचडब्लू-9007 से आवश्यक कार्य से रायपुर आ रहा था तभी टाटीबंध चौक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी- 04- एमएन 0877 का चालक ने कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे कार पलटते-पलटते बची। एक्सीडेंट से कार का दोनो साईड का दरवाजा, पीछे का मडगार्ड, बम्फर, मिरर एवं साईड का लाईट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ थाने में धारा 279,427 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




