छत्तीसगढ़ अनलॉक होते ही बढा सड़क हादसा: टाटा मैजिक वाहन की चपेट में आने से इलेक्ट्रिशियन की मौत
बिलासपुर। शहर में कोरोना की रफ्तार कम होते ही सड़क हादसे की रफ्तार बढ़ती जा रही है।दरअसल शहर अनलॉक होते ही फिर से जगह जगह सड़क हादसे में घायल होने एवं मौके पर ही मौत होने की खबरें आने लगी है।जबकि शहरी क्षेत्र में चौक चौराहो पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते है,,जो केवल तैनात ही रहते है,,ना तो उनका ध्यान नियम कायदों की उल्लंघन करने वालों पर रहता है और ना ही तेज रफ्तार पर ही वे काबू पाने में सफल साबित हो रहर है।यही वजह है कि शहर में चार परहिया समेत बड़ी वाहने मौत बनकर सड़क पर दौड़ रही है।
इसी तरह की एक घटना थाना सिविल लाइन अंतर्गत अमीरी चौक पर सामने आई।जहां अमीरी निवासी प्रकाश श्रीवास जो कि पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन था वे मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास घर से अमीरी चौक जाने पैदल निकला था।जैसे ही वे अमीरी चौक पहुंचा उसके पीछे से मौत बनकर आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक पिकअप ने उसे अपने चपेट में ले लिया।पिकअप ने इस कदर युवक को ठोकर मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौकाए वारदात पर पहुंची।हालांकि इस बीच परिजनों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों ने घटना पर आक्रोशित होकर खूब बखेड़ा भी किया।लेकिन पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया।




