सड़क हादसा रायपुर : ट्रक और कार के बीच टक्कर, हादसे में कार हुआ बुरी तरह छतिग्रस्त
रायपुर। रायपुर के कुशालपुर चौक ओवरब्रिज में अभी अभी एक भीषण सड़क हादसा हुआ है यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से ठोकर मार दी। कार को ठोकर लगते ही वह सड़क में लगे ग्रिल से जा टकराई जिससे कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हे एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया गया है।




