सड़क हादसा: रायपुर के सिविल लाइन इलाके में डिवाइडर से टकरा कर पल्टी कार
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, सड़क हादसे में कार पलटने से कार चालक अंदर ही फंस गया जिसके बाद इलाके में यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई और लंबा ज़ाम लग गया।
आपको बता दे कि सिविल लाइन की ओर से आ रही कार डिवाइडर से टकरा कर पल्टी कार पलटने से चालक अंदर ही फंसा रह गया जिसे कांच फोड़कर बाहर निकाला, फिलहाल कार चालक नन्हे खान पूरी तरह सुरक्षित है।




