सडक हादसा : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने भैंस गाड़ी को मारी टक्कर ,1 की मौत 2 घायल
कवर्धा : कोदवा गोड़ान से डिंडौरी(लोरमी)मार्ग पर ग्राम सनकपाट के पास तेज रफ्तार मोटर सायकिल सामने से आ रही भैंसा गाड़ी से टकरा गई जिससे मोटर सायकिल सवार चालक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए
ग्राम मलकछरा निवासी उमाशंकर,धनीराम और गंगू नामक तीन युवक (उम्र लगभग 24-25 वर्ष) शाम को मोटरसाइकिल से डिंडौरी से मलकछरा आ रहे थे इसी बीच उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ग्राम सनकपाट के भैस गाड़ी से टकरा गई।
सूचना मिलने पर 108 के माध्यम से मृतक के शव एवं घायलों को पंडरिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।




