BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी की सड़कें हुई वीरान: लॉकडाउन का कराया जा रहा सख्ती से पालन

राजधानी की सड़कें हुई वीरान: लॉकडाउन का कराया जा रहा सख्ती से पालन
Share

 रायपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के बीच जिला प्रशासन द्वारा तीन दिनों की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। राजधानी की सड़कें वीरान हैं और सड़कों पर केवल पुलिस की गाडिय़ां,  एंबुलेंस और माल वाहक वाहनें ही नजर आ रही है। यह सख्ती 19 अपै्रल की शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद 20 अपै्रल को समीक्षा बैठक के पश्चात ही यह तय होगा कि रायपुर जिले में कौन-कौन से बिंदुओं पर छूट दी जा सकती है। 

देशभर में इस समय लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। शायद यही वजह है कि देश में कोरोना का संक्रमण उस तेजी से नहीं फैला जिसका अंदेशा जताया जा रहा था। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोरोना अपना पैर अब तक नहीं पसार सका है। राज्य में भी गिनती के ही मरीज अब तक सामने आए हैं। इसकी भी मुख्य वजह राज्य सरकार द्वारा संक्रमण की आशंका के मद्देनजर लिए गए त्वरित और सख्त कदम है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में 19 मार्च से ही कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कड़ाई होनी शुरू हो गई थी। इधर राज्य सरकार के मंशानुसार जिला और पुलिस प्रशासन ने भी इस गंभीर समस्या पर सख्ती बरती और प्रारंभ से ही कड़ाई बरती। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन की अवधि में यह दूसरा अवसर है जब जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू किया गया है। इसके पूर्व भी लॉकडाउन में इसका कड़ाई से पालन कराया गया, जिसकी वजह से रायपुर जिले में संक्रमण का फैलाव लगभग ना  के बराबर हुआ। वर्तमान में राज्य को तीन जोन में बांटा गया है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, राजनांदगांव और न्यायधानी बिलासपुर को ऑरेंज जोन में रखा गया है। यहां संक्रमण का आंशिक अंदेशा है अथवा यहां संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद कोरबा जिले को रेड जोन में रखा गया है। जिले के कटघोरा में सर्वाधिक मरीज सामने आ रहे हैं। राज्य के शेष जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, जहां अब  तक कोरोना के एक भी मरीज सामने नहीं आए  हैं। वर्तमान में जारी सख्ती का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि 20 अपै्रल तक की स्थिति में रायपुर जिले में स्थिति पूरी तरह से सामान्य रहे। यदि ऐसा होता है तो 20 अपै्रल को होने वाली समीक्षा बैठक में रायपुर जिले में भी कुछ बिंदुओं पर छूट मिलेगी जो जनता के लिए काफी राहतभरी होगी। यही वजह है कि इसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। 


Share

Leave a Reply