CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लुटेरी दुल्हन : शादी रचाने वाली लूटेरी महिला ने कई राज्यों में की है शादी, जानिये क्या है पूरा मामला....

लुटेरी दुल्हन : शादी रचाने वाली लूटेरी महिला ने कई राज्यों में की है शादी, जानिये क्या है पूरा मामला....
Share

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिलें में चार साल पहले खाद्य विभाग से रिटायर हुए बुजुर्ग से शादी रचा कर गहने, कार व लाखों रुपये लूटकर भागने वाली लूटेरी महिला के दो बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि लूटेरी दुल्हन दुर्ग, राजस्थान, मध्यमप्रदेश समेत कई स्थानों पर शादी रचाकर पहले भी लाखों रुपये लूट चुकी है।


बता दें कि खाद्य विभाग के रिटायर्ड अफसर मुंशीलाल पस्टारिया (78) की पत्नी की 2015 में मौत हो गई थी। लिहाजा उन्होंने अपनी देखरेख करने के लिए शादी रचाने के लिए 2016 में विज्ञापन प्रकाशित किया था। जिसे देखकर मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली आशा शर्मा उर्फ आरती (48) पिता इंद्राणी शर्मा ने संपर्क किया। दोनों में बातचीत हुई। जिसके बाद 4 अप्रैल 2016 को उसने शादी रचाई।


शादी के बाद आशा शर्मा करीब 22 महीने अपने दो रिश्तेदार राहुल शर्मा और आशीष शर्मा के साथ उनके घर में रही। इस दौरान मुंशीलाल का भरोसा हासिल कर अपनी जमीन के दस्तावेज छुड़ाने के बहाने 13 लाख 69 हजार रुपए, सोने-चांदी के गहने और अल्टो कार हड़प ली। इसके बाद सारा सामान लेकर साल 2017 में तीनों भाग निकले। मुंशीलाल ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो मुंशीलाल शिकायत लेकर सरकंडा थाना पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी महिला आशा शर्मा राजस्थान जेल में बंद है। जांच में यह भी पता चला कि उसके दो बेटे भी है, जो मध्यप्रदेश के सागर में रहते हैं।

इसी आधार पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर उनके दो बेटों आशीष शर्मा उर्फ आशीष सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह (27) और राहुल शर्मा उर्फ राहुल सिंह उर्फ ललित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला आशा शर्मा ने राजस्थान, बिलासपुर के साथ ही देवास, दुर्ग, इंदौर और जयपुर में भी इस तरह से शादी कर धोखाधड़ी की है। इसमें उसके दोनों बेटे भी शामिल हैं। पुलिस की टीम भेजकर आरोपी महिला को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लाया जाएगा।
 



Share

Leave a Reply