फार्म हॉउस में हुए चोरी का पर्दाफास: बड़े ही शातिर और प्रोफेशनल तरिके से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मुजगहन थाना क्षेत्र में स्थित फार्म हॉउस में हुए चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 1 आरोपी छोटू यदु और 2 अपचारी बालक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़िए पूरी खबर-
थाना मुजगहन में प्रार्थी मेल्विन अलोष्यिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की वह टाटीबंध चर्च के पास रायपुर में रहता है तथा उसका मुजगहन डोमा रोड में 2.5 एकड का प्लाट है जिसमे फार्म हाउस घर भी बना है। प्लाट बसंत को धान उगाने के लिये दे रखा है। प्रार्थी हर हफ्ते अपने फार्म हाउस को देखने आता है कि प्रार्थी दिनांक 17.08.2019 के शाम को अपने फार्म हाउस को देखने गया था। प्रार्थी पुनः दिनांक 20.08.2019 के शाम 06.00 बजे मुजगहन डोमा रोड स्थित अपने फार्म हाउस देखने गया तो फार्म हाउस खोल कर अंदर गया तो घर के किचन में रखे फ्रीज, गैस चुल्हा एवं कमरे में रखे तीन कैमरा फोटो ग्राफी वाला, 1 विडियो ग्राफी कैमरा जेवीसी कंपनी का, एक दुरबीन, 1 ड्रील मशीन, 1 मशीन लकडी काटने वाला, 1 मशीन लकडी घिसने वाला, 1 रूपये की नोट 1000 को कोई अज्ञात चोर छत के दरवाजे का कुंदा तोडकर अंदर घुसकर उक्त समान को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 334/19 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिसके बाद पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी सुरु की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक व्यक्ति सस्ते दाम में निकोन कंपनी का कैमरा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर टीम द्वारा मुजगहन निवासी छोटू यदु को पकड़कर कैमरा के संबंध में पूछताछ करने पर वह टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करने लगा और छोटू यदु द्वारा कैमरा के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। टीम द्वारा छोटू यदु से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना स्वीकारा। जिसके बाद टीम ने घटना में शामिल अन्य 02 अपचारी बालकों को भी पकड़ लिया। आरोपी/अपचारियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 03 नग निकोन एवं कैनन कंपनी का कैमरा, 01 नग गैस चूल्हा, 01 नग ड्रील मशीन, 01 नग दूरबीन, 01 नग लकड़ी छीलने वाला मशीन, 01 नग विडियोग्राफी कैमरा एवं 01 नग लकड़ी काटाने वाला कटर मशीन जप्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रूपये आंकी गई है। आरोपी/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
छोटू यदु पिता मुक्तानंद यदु उम्र (21) साल निवासी मुजगहन रायपुर, अपचारी बालक 02




