CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

5 दिनों से लापता युवक की कोटा में मिली सड़ी-गली लाश

5 दिनों से लापता युवक की कोटा में मिली सड़ी-गली लाश
Share

कोटा। बिलासपुर के कोटा में 5 दिनों से लापता 29 वर्षीय युवक की स्कूल से लगे जंगल में सड़ी गली लाश मिली है। बकरी चराने गए बच्चों ने जंगल मे लाश होने की जानकारी गांव के पंच को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव के पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोंचरा की है, जहां 29 वर्षीय अशोक पटेल पिता सुध राम पटेल की सड़ी-गली लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक युवक 5 दिनों से लापता था। युवक का शव कोंचरा हाईस्कूल के पास लगे जंगल में मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बकरी चराने गए बच्चों ने जंगल मे लाश होने की जानकारी गांव के पंच को दी जिसके बाद पंच ने गांव के लोगों के साथ बेलगहना चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश की शिनाख्त कराई तो कोंचरा निवासी अशोक पटेल पिता सुध राम पटेल उम्र 29 वर्ष के रूप में पहचान हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि मृतक अशोक पटेल मानशिक रूप से विछिप्त था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी जो 7 मार्च से घर से लापता था। युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बेलगहना चौकी में दर्ज कराई गई थी। बेलगहना पुलिस ने बताया कि लाश करीब 4 से 5 दिन पुरानी है। पुलिस ने शव के पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।


 



Share

Leave a Reply