मास्क न लगाने पर लगाया 2900 रूपये का अर्थदण्ड
कोरबा : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तथा संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बिना मास्क पहने सार्वजनिक स्थानों, दुकानों, बाजारों में पहुंचने वाले लोगों पर 2900 रूपये का अर्थदण्ड लगाया, उन्हें हिदायत दी कि वे मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले, खुद कोरोना संक्रमण से बचे तथा दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएं।
यह उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण पुन: प्रसार की ओर है तथा संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है, इसे देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन ने सभी एहतियाती तैयारियां करने के साथ ही आम लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
इसके साथ ही निगम द्वारा बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलकर सड़कों एसार्वजनिक स्थानों आदि में पहुंचने वाले लोगों पर अर्थदण्ड लगाने की कार्यवाही आज से पुन: प्रारंभ कर दी गई हैं, निगम के विभिन्न जोनांतर्गत कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने 2900 रूपये का अर्थदण्ड लगाया। जानकारी के अनुसार बालको जोनांतर्गत 1100 रूपये, कोरबा जोनांतर्गत 500, टी.पी.नगर जोनांतर्गत 300 रूपये तथा कोसाबाड़ी व पंण्रविशंकर शुक्ल जोनांतर्गत 1000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।




