आज रायपुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, समन्वय समिति की बैठक में करेंगे शिरकत
रायपुर: संघ प्रमुख मोहन भागवत आज रायपुर के दौरे पर आ रहे है। वे पहली बार राजधानी रायपुर में आठ दिन तक रहेंगे। उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक होगी। राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर मंथन होगा। 7 सितंबर से शुरू निर्णायक टोली की बैठक होगी, वहीं 10 सितंबर से समन्वय बैठक शुरू होगी।
मोहन भागवत वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ आदि संगठनों के प्रमुखों से संवाद कर उनके अब तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा से निकले निष्कर्षों के आधार पर संघ की अगले तीन वर्ष की रणनीति तय की जाएगी।




