CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद थाने में हंगामा …

साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद थाने में हंगामा …
Share

 साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद थाने में हंगामा

रायपुर :- राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच बबाल मच गया, जहाँ उनके बीच जमकर मारपीट हुई। यहाँ तक की एक दूसरे के शर्ट भी फाड़ डाली। बताया जा रहा है कि मारपीट ABVP के सदस्यता अभियान के दौरान हुई। ABVP की शिकायत पर NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR हुई है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। वही मगलवार को हुई इस घटना के बाद अब बुधवार शाम को थाने में हंगामा मच गया है, यहाँ NSUI के तमाम कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए हैं और ढोलक बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से गृहमंत्री के दबाव के चलते पुलिस FIR नहीं कर रही है। जबकि उनके दो कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी वहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए हैं।
दरअसल मंगलवार को एबीवीपी साइंस कॉलेज में विद्यार्थियों को सदस्यता दिला रही थी, जिसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता वहां जाकर इसका विरोध करने लगे, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिना परमिशन के विश्वविद्यालय में सदस्यता नहीं दिलाई जा सकती, जिसके बाद यह विवाद लगातार बढ़ते गया और दोनों गुटों के बीच जमकर लात घुसे भी चले, आपको बता दे की कुछ समय पहले भी रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज में पोस्टर फाड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया था, जिसके बाद पुलिस बल की सहायता से विवाद को रोका गया था..
वही मारपीट को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता कॉलेज में जबरन स्टूडेंट्स को संगठन का मेंबर बना रहे थे। मेंबरशिप के बहाने पैसे वसूल रहे थे। NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट की और थाने में फर्जी FIR दर्ज कराई। इसका विरोध करते हैं। प्रशासन आरोपियों का साथ दे रही है।
NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR की खबर मिलते ही NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। थाने के बाहर रात 1 बजे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान ASP, CSP और करीब 4 थानों के TI मौजूद थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी होती रही।
वही अब रायपुर पश्चिम ASP दौलत राम पोर्ते ने कहा कि मामले में एक पक्ष की शिकायत पर जांच करने के बाद FIR दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने भी हमें शिकायत दी है। उस पर भी जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

 


Share

Leave a Reply