BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पानी बढऩे से नदी में फंसे 2 बच्चों को सुरक्षित बचाया

पानी बढऩे से नदी में फंसे 2 बच्चों को सुरक्षित बचाया
Share

कांकेर। भानुप्रतापपुर अंर्तगत बीती देर शाम दुर्गुकोंदल तहसील अंतर्गत हाटकोंदल व भीरावाही के बीच नदी का पानी अचानक बढऩे से फंसे 02 बच्चो को स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों एवं पुलिस जवानों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिसके बाद स्थानिय ग्रामीणों एवं बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम अपने मवेशियों को चराने घर से निकले 02 बालक धर्मेंद्र कुमार चौरका पिता बल्लाराम उम्र 18 वर्ष ग्राम बरगांव,हाटकोंदल निवासी एवं अज्जू पिता देवीलाल चौरका उम्र 10 वर्ष ग्राम हाटकोंदल निवासी नदी के बीच टापू पर थे।
 
 
अचानक पानी का स्तर बढऩे से फंस गये, इसकी जानकारी ग्रामीणों एवं प्रशासन को मिलने पर उक्त दोनो बच्चों को सकुशल बाहर निकाला जा सका। इस दौरान एसडीएम सुश्री प्रेमलता एसडीओपी अमोलक सिंह व तहसीलदार लोमेश मिरी एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 


Share

Leave a Reply