BIG BREAKING : टूलकिट मामले पर पूछताछ के लिए संबित पात्रा ने पुलिस से मांगी अगली तारीख
रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा वीडियो कॉंफ़्रेंस के ज़रिए रायपुर पुलिस से जुड़ने का समय चार बजे था, रायपुर पुलिस पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद थी।
लेकिन पुलिस इंतज़ार कर रही थी कि संबित पात्रा नोटिस के अनुरुप वीडियो कॉंफ़्रेंस में हाजिर होंगे। पात्रा तो नहीं आये उनका मेल जरूर रायपुर पुलिस को मिला, जिसमें संबित पात्रा का संक्षिप्त सा आग्रह था। इस मेल में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने समय की मांग करते हुए अगली तारीख़ देने का आग्रह किया है।




