BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर नगर निगम में संदीप साहू निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, कांग्रेस ने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की

रायपुर नगर निगम में संदीप साहू निभाएंगे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, कांग्रेस ने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की
Share

 रायपुर। कांग्रेस ने नगर निगम नेता विपक्ष के साथ-साथ पार्षद दल के प्रवक्ता और पार्षद दल के उप नेता के नामों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस ने नगर निगम में अपने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची तैयार कर ली है, जिसमें संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। बता दें कि रायपुर नगर निगम में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है और इन नई नियुक्तियों के बाद पार्टी के पार्षद दल की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।



Share

Leave a Reply