CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

संगम लाल को ओबीसी वर्ग की नही बल्कि भाजपा की खोती राजनीति की चिंता : कांग्रेस

संगम लाल को ओबीसी वर्ग की नही बल्कि भाजपा की खोती राजनीति की चिंता : कांग्रेस
Share

 रायपुर । भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद संगम लाल गुप्ता के प्रेस वार्ता पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के आदिवासी वर्ग को 32 प्रतिशत ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत एससी वर्ग को 13 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए विधानसभा के विशेष सत्र में 76 प्रतिशत आरक्षण बिल को पास की हैं। उस आरक्षण बिल को राजभवन में हस्ताक्षर होने के लिए भेजें आज 40 दिन से अधिक हो गया है। आज भी भाजपा के नेता राजभवन पर दबाव बनाकर उस संशोधित आरक्षण बिल में हस्ताक्षर होने से रोक रहे हैं।

धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता किस मुंह से ओबीसी वर्ग की हितैषी होने की बात कह रहे हैं 15 साल के भाजपा शासनकाल के दौरान ओबीसी वर्ग,एसी एसटी वर्ग से भाजपा ने मुख्यमंत्री क्यो नहीं बनाया? ओबीसी वर्ग की अधिकार को दबा कर रखा आज भाजपा की सत्ता चली गई तब भाजपा को ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग की चिंता हो रही है यह सब राजनीतिक चिंता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को असल मायने में ओबीसी वर्ग की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें भाजपा की खिसकती जनाधार और विलुप्त होती राजनीति की चिंता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर जनसंख्या के आधार पर प्रदेश की76 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित कराकर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया है जिस आरक्षण विधेयक बिल पर राजभवन में सिर्फ भाजपा की आरक्षण विरोधी चरित्र के चलते 41 दिनों से हस्ताक्षर नही हुआ है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को बताना चाहिए कि किस भाजपा शासित राज्य में ओबीसी वर्ग को छत्तीसगढ़ की तरह ही 27 प्रतिशत आरक्षण मिला है?छत्तीसगढ़ विधानसभा में जो 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को लोकसभव की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने संकल्प पारित किया गया है उस संकल्प को भी केंद्र सरकार के पास भेजा गया है क्या संगम लाल गुप्ता एवं भाजपा के 9 सांसद उस संकल्प को नौवीं अनुसूची में शामिल कराकर ओबीसी वर्ग को दिए जा रहे 27 प्रतिशत आरक्षण को मजबूती प्रदान करेंगे।

भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को ओबीसी वर्ग की हित और अहित पर बयानबाजी करने के पहले पूर्व के रमन सरकार के 15 साल के शासनकाल का अध्ययन करना था उस दौरान प्रदेश के ओबीसी वर्ग को मात्र 14 प्रतिशतआरक्षण दिया गया था।संगम लाल गुप्ता यदि ओबीसी वर्ग के हिमायती हैं तो पहले उन्हें राजभवन जाकर राज्यपाल महोदय से उस आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने की मांग करना था।लेकिन संगम लाल गुप्ता को प्रदेश में ओबीसी की हित की बात नही करनी है बल्कि भाजपा की आरक्षण विरोधी चरित्र और ओबीसी विरोधी मानसिकता पर पर्दा करना है।



Share

Leave a Reply