सर्वमंगल फाउंडेशन रायपुर द्वारा आनलाईन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
रायपुर, सर्व मंगल फाउंडेशन ग्रुप के द्वारा इस कोरोना काल में फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती पूजा त्रिपाठी के द्वारा सरस्वती वंदना से की गई संस्था के संस्थापक श्रीमती अनीता दुबे ने बताया कि कोरोना काल में माहौल को बदलने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख संध्या मंडलोई ने नारद मुनि का किरदार निभाया सरिता दीक्षित ने किसान का सुनीता तिवारी ने मां का बबीता तिवारी ने छात्रा का संगीता दीक्षित ने जापानी गुड़िया का किरदार निभाया मंगला शुक्ला ने नशामुक्ति अनीता झा कवित्री बनी रानी लक्ष्मीबाई वाजपेई ने मोबाइल टीचर ,रेणुका शुक्ला सब्जी वाली बनी लीनो मिश्रा जापानी गुड़िया तो सुजाता शुक्ला जज बनी रंजना तिवारी समाचार पत्रिका शारदा शुक्ला छत्तीसगढ़िया एवं चंद्रशेखर आजाद के किरदार में दर्शना तिवारी एवं सुनीता पाठक पनिहारी ने गीतिका शाह बंगालन तनिष्का शर्मा प्राची तिवारी आदि प्रमुख सदस्यों ने बखूबी से अपना अपना किरदार निभाया एवं सबका मन मोह लिया सारे किरदार तारीफे काबिल रहे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती बबीता तिवारी ने किया सर्वमंगल फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता दुबे ने पोषण युक्त भोजन करने का संदेश देते हुए सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया ।




