CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सौरभ को मिली समाज कल्याण विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति

सौरभ को मिली समाज कल्याण विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति
Share

रायपुर। समाज कल्याण विभाग में कार्यरत सुशीलधर दीवान का कोरोना संक्रमण से निधन हो जाने पर उनके पुत्र सौरभ दीवान को समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशों के अनुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के लिए सौरभ दीवान और उनके परिजनों ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।


उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत सुशीलधर दीवान सहायक वर्ग दो के पद पर जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग मुंगेली में पदस्थ थे, जिनका शासकीय सेवा के दौरान 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमण से आकस्मिक मृत्यु हो गई। स्वर्गीय सुशीलधर दीवान की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण उनके पुत्र सौरभ दीवान को समाज कल्याण विभाग ने 3 जून को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहृदयता दिखाते हुए कोरोना महामारी काल में कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुए शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को नियमानुसार तत्काल अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने अधिकारियों को दिए हैं।



Share

Leave a Reply