CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी इस तारीख से कर सकते हैं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन

एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी इस तारीख से कर सकते हैं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन
Share

रायपुर। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2020 -२१के लिएर् पोर्टल खोली जा रही है। वर्ष इसके तहत 2020- 21 के छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ,रायपुर ने बताया कि रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय,अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आई.टी.आई. ,पॉलिटेक्निक आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी और उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को, जिन्हें विभाग से संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है।उन्हें सूचित किया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के होने के कारण शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वंचित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति और वितरण की कार्यवाही http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।


जिसके अंतर्गत पात्र लंबित विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन के लिए (नवीन एवं नवीनीकरण) 10 जून से 17 जून 2021 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 जून से 19 जून तक,सेंक्शन आर्डर लॉक करने 10 जून से 20 जून तक और संस्थाओं से केवाईसी जमा करने 24 जून 2021 तक की तिथि निर्धारित की गई है।


सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जिन विद्यार्थियों से पूर्व में आवेदन कर दिए है, वे दुबारा आवेदन न करें। दुबारा आवेदन करने पर नियमानुसार विद्यार्थी और संस्था के खिलाफ आवश्यक कार्यवाहीकी जाएगी। सत्र 2020-21 के लिए निर्धारित तिथियों के पश्चात् विद्यार्थियों और संस्थाओं को पंजीयन, ड्राप्ट स्वीकृति करने की अनुमति प्रदाय नही किया जाएगा। संबंधित संस्था के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।



Share

Leave a Reply