नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान : इस राज्य में दीवाली से पहले नहीं खोले जायेंगे स्कूल और कॉलेज

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान : इस राज्य में दीवाली से पहले नहीं खोले जायेंगे स्कूल और कॉलेज
Share

मुंबई | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढऩे के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य में दीवाली से पहले स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

पढ़ें : सड़क हादसा : राजधानी के संतोषी नगर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, देखें विडियो 

महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 15,17,434 मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण से 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 16 मार्च से सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए थे। सरकार ने अब 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी है। 
 
 
इस संबंध में गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ इलाकों में शिक्षक छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चला रहे हैं। 
उन्होंने कहा,'' हम विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं, यह स्पष्ट है कि स्कूल दीवाली से पहले नहीं खुलेंगे।" 
 
 
राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोलने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि महामारी के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे।  राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि संक्रमण पर काबू पाए जाने तक विभाग कॉलेज खोलने के पक्ष में नहीं है। 
 


Share

Leave a Reply